पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जोधपुर दुनियाभर में अपनी पहचान रखता है। लेकिन इन दिनों यह शहर बदमाशों का फेवरेट डेस्टिनेशन बना हुआ है। बीती रात को शहर के पॉश मॉर्केट में बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पद्मराज मोबाइल शॉप के मालिक वासुदेव इसरानी पर तीन माह पूर्व भी बदमाशों ने उनकी दुकान में घुसकर फायरिंग की थी।
लेकिन उस वक्त वह बच गए थे। लेकिन रविवार रात्रि को जब वह दुकान का शटर बंद कर रहे थे तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने वासुदेव पर चार—पांच फायर किए। जिनमें से एक गोली उनकी लीवर में लगी।
इसके बाद उन्हें आनन—फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अधिक खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रंगदारी के लिए करीब 15 दिन पूर्व भी वासुदेव के पास हरेन्द्र नाम के शख्स का फोन आया था। लेकिन वासुदेव ने उसे रंगदारी देने से मना कर दिया व घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।