फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Corona Update: गया में 11 एक्टिव केस, पटना समेत 5 जिलों में कोरोना के 16 मरीज

Wed, 04 Jan 2023 10:14 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Covid Alert in Bihar: बिहार के गया तक पहुंचा कोरोना अब राज्य के पांच शहरों में फैल चुका है। गया में सबसे ज्यादा एक्टिव 11 केस हैं। पटना, अरवल, भागलपुर और दरभंगा मिलाकर 16 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
कोविड केस एक बार फिर बिहार में तेजी से सामने आ रहे। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के दर्शन हेतु गया पहुंचे विदेशी सैलानियों के जरिए बिहार के गया तक पहुंचा कोरोना अब राज्य के पांच शहरों में फैल चुका है। गया में सबसे ज्यादा एक्टिव 11 केस हैं। इस बीच पटना में दो, अरवल, भागलपुर और दरभंगा में एक-एक केस सामने आया है। पटना में केस निकलने के बाद कोरोना के बुरी तरह फैलने का खतरा रहता है। अबतक कोरोना की जितनी भी लहरें आईं, उसमें सबसे तेज संक्रमण पटना में ही फैला है और सबसे ज्यादा मौतें भी यहीं हुईं।

विज्ञापन

केस कम, मगर जांच के अनुपात में बढ़ता ट्रेंड
राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट में दिख रहा ट्रेंड बता रहा है कि अलर्ट रहने की जरूरत लगातार बढ़ रही है। 31 दिसंबर को हुई 50,873 जांच में सिर्फ एक पॉजिटिव केस सामने आया था, जबकि पहली जनवरी को 20,089 ही जांच के बावजूद दो पॉजिटिव केस सामने आए थे। इसके बाद 02 जनवरी को 49,241 की रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव केस सामने आए। 03 जनवरी को रात में जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोविड के 16 एक्टिव केस हैं। 
अबतक बड़ा खतरा नहीं दिखा, मगर भूलना नहीं चाहिए
राज्य में सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना की शुरुआत से अबतक 8,51,400 पॉजिटिव केस आए, जिनमें 12,302 की मौत सरकारी दस्तावेजों में दर्ज हुई। वही मौतें दर्ज हुईं, जिनकी मौत के समय कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। कोविड निगेटिव रिपोर्ट आने के तुरंत बाद मरने वालों के परिजन आज भी मुआवजा हासिल नहीं कर सके हैं। सबसे ज्यादा कोविड मरीजों का इलाज पटना में हुआ और राजधानी में संक्रमण भी तेजी से फैल रहा था, इसलिए यहां सबसे ज्यादा 2851 मौतें दर्ज हैं। इसके बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सुविधा वाले जिलों में मौतें ज्यादा हुईं। फिलहाल जिन जिलों में कोरोना के एक्टिव केस हैं, उनमें गया में 374, दरभंगा में 372, भागलपुर में 362 के अलावा अरवल में 110 मौतें दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें