फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: लगातार बारिश से उफान पर चित्रकोट जलप्रपात, 90 फीट से गिरते पानी का अद्भुत नजारा

Wed, 29 Jul 2026 08:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में 24 घंटे की लगातार बारिश से चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात पूरे उफान पर हैं। चित्रकोट की खूबसूरती निखर गई है, जबकि शहर में जलभराव, पेड़ गिरने और जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर जाम से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन
'नियाग्रा जलप्रपात' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ का 'नियाग्रा जलप्रपात' कहलाने वाला चित्रकोट जलप्रपात इन दिनों पूरे शबाब पर है। करीब 90 फीट की ऊंचाई से गिरते पानी की गर्जना दूर-दूर तक सुनाई दे रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण जलप्रपात का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे इसकी खूबसूरती और निखर गई है। चित्रकोट जलप्रपात को देखने के लिए हर वर्ष बस्तर, छत्तीसगढ़ के अलावा देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे से जारी बारिश के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

शहर में लगातार हो रही बारिश से महारानी अस्पताल मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सड़क पर पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं करंजी के आगे एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। स्थानीय ग्रामीण पेड़ को काटकर रास्ता साफ करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल: झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती, बागेश्वरधाम से लौट रहे थे 

उधर जगदलपुर-सुकमा मार्ग की घाटी में लोहे से भरा एक भारी सामान सड़क पर गिर जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन और स्थानीय लोग सामान हटाकर मार्ग बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं।

लगातार बारिश के कारण तीरथगढ़ और चित्रकोट जलप्रपात दोनों ही पूरे उफान पर हैं। 90 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। बारिश थमने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें