फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: कुर्बानी के अवशेष अंगों को फेंकने के लिए वार्ड वार रखे जाएंगे कंटनेर, नगर पालिका ने जारी किए नंबर

Sat, 15 Jun 2024 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्थान पर प्रत्येक वार्ड में कंटेनर रखे जाएंगे। जिन्हें समय-समय पर खाली कर वापस रखने का कार्य नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
ईद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर के साथ ही मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में भी सोमवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मुस्लिम समाज के द्वारा मनाया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में समाजजन के द्वारा ईद की विशेष नमाज के साथ ही जानवर कुर्बान करने की परंपरा निभाई जाती है। इस दौरान जिब्ह हुए कुर्बानी के जानवर के अवशेष अंगों के विनस्तीकरण के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों की वार्ड वार ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


खरगोन नगर में सोमवार से तीन दिनों तक मनाए जाने वाले ईद के पर्व पर जानवरों की कुर्बानी दिए जाने के बाद उनके बचे अवशेषी अंगों को फेंकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नगर पालिका के कर्मचारियों की ड्यूटी वार्डों के अनुसार लगाई गई है। यही नही नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्थान पर प्रत्येक वार्ड में कंटेनर भी रखे जाएंगे। जिन्हें समय-समय पर खाली कर वापस रखने का कार्य नपा के कर्मचारियों के द्वारा किया जाएगा।

नगर पालिका द्वारा कंटेनर वाहन चालकों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। यदि कंटेनर भरा चुका हो या वापस नहीं आया हो तब ऐसी स्थिति में तत्काल फोन कर कंटेनर वापस बुलाया जा सकता है। नपा के द्वारा जानवरों के अवशेषी अंग फेंकने संबंधी समस्या होने पर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर व्यवस्था करना सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के अवशेषी अंग सड़क पर अथवा नालियों में नहीं फेंके जाएं, जिसके लिए सुभाष रघुवंशी, स्वच्छता निरीक्षक के मोबाइल नंबर 9754325786 एवं अमित डामोर स्वास्थ्य अधिकारी के मोबाइल नंबर से 9584223722 से सम्पर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें