तनु पुत्री रामलाल निवासी सुगंधा नगर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में एक कॉलेज स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। बाणगंगा थाना क्षेत्र पुलिस के मुताबिक तनु पुत्री रामलाल निवासी सुगंधा नगर (19) आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से ये कदम उठा रही है। वहीं तनु ने सुसाइड नोट के अंत में यह भी लिखा है कि उसके मर जाने के बाद उसके अंगों को दान कर दूसरों की मदद की जाए।
आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सके
अभी आत्महत्या करने का कारण पता नहीं लगा है पुलिस मामले की जांच कर रही है। तनु के परिवार में उसकी एक बड़ी बहन और एक भाई है। मां अस्पताल में नौकरी करती है। पिता ठेकेदारी करते हैं। भाई भी एक कंपनी में जॉब करता है। तनु कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।
मां के नाम पर छोड़ा पत्र
मां मुझे माफ कर देना मैं आप जैसी स्ट्रॉन्ग नहीं बन पाई। अब यह जिल्लत की जिंदगी नहीं जी सकती हूं। आपने पूरी लाइफ स्ट्रगल किया है। मुझमें आपके जैसी हिम्मत नहीं है। आपने पूरी लाइफ स्ट्रगल किया है, मैं वैसा नहीं कर सकूंगी। माफ कर देना। आपकी आखिरी उम्मीद भी साथ छोड़ रही है। मां I Love You So Much… ज्यादा दिन रोना भी मत। प्लीज हमेशा खुश रहना। जो भी कर रही हूं अपनी मर्जी से कर रही हूं। आगे का भविष्य दिख नहीं रहा है। हर तरफ से निराशा ही दिखती है। मेरी बॉडी के ऑर्गन डोनेट कर देना। आई एम सॉरी मां। आई लव यू।