क्रियाशील औद्योगिक इकाई की मांग के अनुरूप युवाओं का कौशल स्तरोन्न्यन सुनिश्चित बनाया जा रहा है। इससे न केवल उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध होगा, बल्कि स्वरोजगार को नया खाका भी तैयार होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के कौशल स्तरोन्न्यन के लिए अटल हिमाचल स्वावलंबन अभियान शुरू करने पर भी विचार कर रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के जयकांत सिंह ने कौशल स्तरोन्न्यन कार्यक्रम से संबंधित प्रस्तुति दी।
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं की बेहतरी के लिए सभी कौशल स्तरोन्न्यन योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाएगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौशल से स्वावलंबन के लक्ष्य पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम राज्य में युवाओं के कौशल स्तरोन्न्यन के लिए कार्यरत हैं।
विभिन्न योजनाओं को कौशल विकास के तहत लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे इन योजनाओं के बेहतर परिणाम सुनिश्चित हो सके। जयराम ठाकुर ने कहा कि स्किल मैप्स और स्किल गैप सर्वेक्षण की पहल की जाएगी, जिससे कौशल स्तरोन्न्यन कार्यक्रमों के लिए प्रभावी रणनीति बनाई जा सके।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कौशल स्तरोन्न्यन केंद्र स्थापित करने के लिए निजी उद्यमियों को हरसंभव सहायता देगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत
बाल्दी, प्रधान सचिव आरडी धीमान, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी रोहनचंद ठाकुर, निदेशक पर्यटन विभाग राकेश कंवर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।