शांता ने कहा कि धर्मशाला में हाईकोर्ट का सर्किट बेंच स्थापित करने की मांग जायज है। केंद्र और प्रदेश सरकारें धर्मशाला में हाईकोर्ट का सर्किट बेंच स्थापित करने के लिए सहमत हैं। मेरा अनुरोध है कि अब हाईकोर्ट को भी धर्मशाला में सर्किट बेंच स्थापित करने के लिए सहमति देनी चाहिए।
नैतिक शिक्षा, योग अनिवार्य विषय बनाए जाएं- शांता ने कहा कि सरकार नशे की जड़ें गांवों में न फैलने दें। युवा मोबाइल के नशे से बचें। समाज को इस घातक खतरे से बचना होगा। इससे समाज संस्कारहीन हो रहा है।
इसलिए सरकार को स्कूलों के पाठ्यक्रम में योग और नैतिक शिक्षा को अनिवार्य करना चाहिए। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को राज्य अतिथि बनाए जाने पर विपक्ष का विरोध जायज नहीं है। शांता ने कहा कि सरकार पन विद्युत परियोजनाओं और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्टर फ्रेंडली नीति बनाए।