फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: त्राल में छात्रों की सुरक्षा बलों से झड़प, स्कूल-कॉलेज रहे बंद

Tue, 18 Apr 2017 09:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पुलवामा में छात्रों के साथ पुलिस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को पूरी घाटी में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद मंगलवार को तनावपूर्ण शांति रही। कुछ स्थानों पर प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन


घाटी के सभी स्कूल, कालेज तथा विश्वविद्यालय बंद रहे। बुधवार को भी एहतियातन कालेजों को बंद रखने का फैसला किया गया है। कुलगाम और पुलवामा व त्राल में बंद रहा।

त्राल बस स्टैंड के पास छात्रों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई। कश्मीर विश्वविद्यालय की हास्टल में रहने वाली छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इन्हें जुलूस की शक्ल में कैंपस से बाहर नहीं निकलने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

KASHMIR - फोटो : PTI
विपक्षी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस की ओर से छात्रों पर हुई ज्यादती तथा फायरिंग में आठ लोगों के मारे जाने के विरोध में पार्टी मुख्यालय से मार्च निकाला गया। यह मार्च प्रेस कालोनी तक गया। मार्च में शामिल लोग काले रंग के कपड़े पहने हुए थे।

नेकां के यूथ विंग के अध्यक्ष सलमान अली सागर के नेतृत्व में निकले मार्च में काफी संख्या में कार्यकर्ता थे जो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उधर, मंगलवार को सीआरपीएफ के वाहन से धक्का लगने के बाद छात्रों ने बनिहाल में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जाम लगा दिया। देर शाम तक जाम की स्थिति बने रहने से सैकड़ों वाहन फंसे रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें