फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां तुझे प्रणाम' अभियान के तहत शहरवासियों ने गाया राष्ट्रगान, 52 सेकेंड के लिए थम गया शहर 

Thu, 15 Aug 2019 12:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
52 सेकेंड के लिए रुका शहर, गाया राष्ट्रगान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत शहरवासियों ने 52 सेकेंड की आहुति दी। शहर के लोगों के इस योगदान ने काशी के इतिहास में एक नया अध्याय लिख लिय। स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे लोगों ने जगह-जगह रुक कर राष्ट्रगान गाया। सुबह 8 बजे शहर के चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान किया गया।
विज्ञापन


शिवपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर बसही चौराहे पर 'मां तुझे प्रणाम' के तहत झण्डा रोहण करते व्यापारी


सजाए गए शहर के चौराहे :
मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के प्रमुख चौराहों को सजाया गया है। महिला संगठनों, व्यापारियों, उद्यमियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र संगठनों के पदाधिकारियों समेत विभिन्न वर्ग के लोगों ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई है।

विज्ञापन
Trending Videos

महिला संगठनों ने चौराहों पर तो रंगोलियां भी सजाई गई हैं। एंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सिस्टम से लैस चौराहों पर राष्ट्रगान से पहले संगठनों की ओर से झंडारोहण भी किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार देर रात तक तैयारियां होती रहीं।

रामनगर चौक में राष्ट्रीय गान करते लोग
 

33 चौराहों पर बजा राष्ट्रगान :
मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत शहर के मलदहिया, लंका, रथयात्रा, भोजुबीर, मैदागिन, तेलियाबाग, चांदपुर चौराहा समेत शहर के 33 चौराहों पर एक साथ सुबह 8 बजे राष्ट्रगान की धुन बजी। इस दौरान सावधान की मुद्रा में खड़े होकर लोग इसमें शामिल हुए।

मैदागिन चौराहे पर अमर उजाला 'मां तुझे प्रणाम' के तहत लायंस वाराणसी संस्था और स्कूली बच्चे
 

स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और वीर सैनिकों को किया नमन :
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम का हिस्सा बनकर लोगों ने स्वयं को गौरव के क्षण का साक्षी बनाया। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों और वीर सैनिकों को नमन करने का अमर उजाला का यह अभिनव प्रयास काशी की जनता के सहयोग से ऐतिहासिक हो गया।

मंडुवाडीह चौराहे आजादी का जश्न मनाया गया
 
विज्ञापन

सामूहिक राष्ट्रगान के तहत चौराहों के अलावा स्कूलों, संस्थानों, कार्यालयों में एक साथ सुबह 8 बजे राष्ट्रगान हुआ। अमर उजाला का यह अभियान काशीवासियों का ही अभियान था। अपने इस अभियान से जुड़कर देश के अमर शहीद सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें