देश के जाने-माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के नये खुलासे से बॉलीवुड में ‘सनसनी’ मच गई है। दरअसल गणेश ने सनी देओल और टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। कानपुर पहुंचे गणेश आचार्य ने कहा कि उनको जिंदगी में एक बार तब शर्मिंदगी महसूस हुई थी जब उनके द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म ‘स्वामी’ लोगों को सिर्फ इसलिए पसंद नहीं आई थी क्योंकि उसमें एक भी गाना नहीं था। हालांकि क्रिटिक्स ने इस फिल्म को काफी सराहा था।
विज्ञापन
2 of 5
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य
गणेश आचार्य ने कहा कि आज के युवाओं में जोश की कमी नहीं है। अगर वह जिंदगी के हर पड़ाव पर सीखने की ललक रखेगा तो जरूर कामयाबी हासिल करेगा। गनेश ने बताया कि आज भी वह अपने आप को परफेक्ट डांसर नहीं कह सकते हैं। रोज कुछ ना कुछ सीखते हैं। जो मां-बाप अपने बच्चों को इस क्षेत्र में जाने से रोकते हैं, उनको संदेश देते हुए गनेश ने कहा कि कला भगवान के द्वारा दिया हुआ तोहफा है। इससे परहेज कैसा।
विज्ञापन
3 of 5
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य
फिल्म इंडस्ट्री में सनी देओल को गनेश सबसे अच्छा डांसर मानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनको जैसा सिखाया जाता है, वह बिल्कुल वैसा ही डांस करते हैं। उनका कहना है कि मधुबाला की बात करें या कटरीना की, हर एक एक्ट्रेस बेहतरीन डांसर है। मां को अपना रोल मॉडल मानने वाले गनेश ने बताया कि उन्होंने करियर की शुरूआत में काफी संघर्ष किया, लेकिन मां ने हमेशा हौसला बढ़ाया जिसकी वजह से आज वह कामयाबी के शिखर पर हैं।
4 of 5
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य
काम का नशा है मुझको
कोरियोग्राफर, डायरेक्टर व एक्टर गनेश ने कहा कि उनको जिंदगी में सिर्फ एक चीज का नशा है और वो है काम। फिल्म बाजीराव मस्तानी, रामलीला, भाग मिल्खा भाग, बद्री की दुल्हनिया उनकी यादगार फिल्मों में हैं। टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ के लिए वह खासा उत्साहित दिखे।
कानपुर का दही-बड़ा खाऊंगा
गनेश ने कहा कि कानपुर लजीज खाने के लिए फेमस है। यहां के जायके के बारे में बहुत सुना है। बालीवुड के कई लोग यहां से लौटकर यहां के खान-पान की तारीफ कर चुके हैं। वह यहां के दही-बड़े जरूर खाना चाहेंगे।