फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ की पसंद चाइनीज समोसा

Wed, 01 Jan 2014 01:57 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चाइनीज स्वाद को अगर देसी स्टाइल में सर्व किया जाए तो उसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है। चाइनीज समोसा रेसिपी भी कुछ ऐसी ही है। स्ट्रीट फूड के रूप में यह समोसे यूथ द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सामग्री-
मैदा - 1 कप
अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
नमक - 1/4 छोटी चमच्च (स्वादानुसार)
घी - 2 टेबल स्पून
नूडल्स - 1 कप (उबाले हुए)
मशरूम - 2 छोटे छोटे कटे हुए
गाजर - 1/4 कप (पतले और छोटे कटे हुए)
हरे मटर के दाने - 1 /4 कप
नमक - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच
सोया सास - 1/2 छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
अदरक - आधा इंच कद्दूकस किया हुआ या आधा छोटी चम्मच पेस्ट

विधि-
समोसे के लिए सबसे पहले आटा गूथ कर तैयार कीजिए। मैदा को बर्तन में घी, नमक और अजवायन क्रस करके गूथ लीजिए। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूथ कर तैयार कर लीजिए। गुथे आटे को कुछ देर के लिए रख दें।

स्टफिंग तैयार करने के लिए कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए। गरम तेल में अदरक हरी मिर्च डालिए। थोड़ा सा भूनिए, मटर के दाने, कटे हुए गाजर, मशरूम, नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, सोया सास और नीबू का रस डालिए, 1 मिनिट तक भूनिए, नूड्ल्स और हरा धनियां डालकर सभी चीजों के अच्छी तरह मिक्स करते हुये पका लीजिए. स्टफिंग तैयार है।
विज्ञापन


अब गुंथे आटे को थोड़ा मसल कर चिकना कीजिए. आटे से चार बराबर आकार में लोइयां तोड़ कर गोले बनाकर तैयार कर लीजिए। एक लोई उठाइए चकले पर बेलन की सहायता से पतला ओवल आकार में बेल कर तैयार कर लीजिए, बेली गई पूरी को बीच से काट कर 2 बराबर भागों में बांट लीजिए।

एक भाग उठाकर बायें हाथ पर रखिये, कटे हुये आधा किनारे पर उंगली से पानी लगाइए, दूसरा आधा किनारा उसके ऊपर रखकर चिपका कर कोन बनाइए। कोन को बायें हाथ पर रखकर चम्मच से स्टफिंग भरिए।

कोन ऊपर से आधा इंच खाली रख लीजिए, इस खाली भाग की पूरी गोलाई पर उंगली से पानी लगाइए, पीछे की ओर एक प्लेट डालिए और समोसे को चिपका कर तैयार कर लीजिए। अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए. मीडियम गरम तेल में 3-4 या जितने समोसे कढ़ाई में आ सके उतने डाल दीजिए।

मीडियम और धीमी आग पर समोसे को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने पर तल कर निकाल लीजिए। सारे नूडल्स समोसे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिए। गरमा गरम खस्ता कुरकुरे नूडल्स समोसे तैयार है। नूडल्स समोसे को हरे धनिये की तीखी चटनी, इमली की मीठी चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें