फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के गोद लिए गांव में बच्ची की कुपोषण से मौत, चार अस्पताल में भर्ती

Mon, 05 Dec 2016 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
जिलाधिकारी के गोद लिए गांव में एक बच्ची की कुपोषण से मौत हो गई है। तकरीबन हफ्ता भर पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बीती रात उल्टी दस्त लगने के बाद उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है, डॉक्टर की लापरवाही के चलते बच्ची की मौत हुई है। उधर, सीएमओं ने कहा, बच्ची कुपोषित थी इसलिए उसकी मौत हो गई। सांसद आदर्श ग्राम योजना की हकीकत से रूबरू कराने के लिए यह मामला काफी है।
विज्ञापन

  फर्रुखाबाद के ब्राहिमपुर ग्राम कोतवाली कायमगंज निवासी रंजित कठेरिया की एक वर्षीय बेटी रिया 26 नवंबर को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। कल रात अचानक उल्टी दस्त लगने के बाद अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के चलते बच्ची की मौत हुई है। रोआ-रूहाट सुनकर अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के तिमारदार जमा हो गए। 

बाद में पता चला अस्पताल में चार बच्चे और भर्ती हैं, जो कुपोषण के शिकार हैं। डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से बच्ची की मौत की खबर सुन इनके  परिजन घबरा गए। सभी अपने-अपने बच्चों को वहां से ले जाने की बात कहने लगे। इस पर सीएमओं ने कहा, इनकी बच्ची कुपोषित थी, इसलिए उसकी मौत हो गई। अगर आप अपने बच्चों को यहां से ले जाते हैं तो इनकी भी मौत हो सकती है, क्योंकि ये बच्चे भी कुपोषित हैं।
विज्ञापन


इसके बाद अस्पताल में कोहराम मच गया। डीएम तक खबर पहुंची। ताबड़तोड़ वह मौके पर पहुंचे और सीएमओ को जांच के आदेश देकर रिपोर्ट सौंपने को कहा। आदेश जारी करते हुए साथ ही यह भी कहा कि इस मामले में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें