फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने किया आईटीबीपी जवानों पर हमला, आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद, एक घायल

Mon, 14 Mar 2022 10:25 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

नक्सलियों ने जवानों के रास्ते पर आईईडी लगाया था। इसी ब्लास्ट में एक जवान की मौत हो गई। वहीं घायल जवान को एयरलिफ्ट करके उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
घायल जवान को एयरलिफ्ट करके रायपुर ले जाया गया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक बार फिर से नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। यहां नक्सलियों ने घात लगाकर आईटीबीपी जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान की मौत हो गई तो एक घायल हो गया। घायल जवान को एयरलिफ्ट करके उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि नक्सलियों ने जवानों के रास्ते पर आईईडी लगाया था। इसी ब्लास्ट में एक जवान की मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को आईटीबीपी जवानों की टुकड़ी गश्त के लिए निकली थी। सोनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने आईईडी लगा रखा था। जवानों की टुकड़ी इसकी चपेट में आ गई, जिससे एक जवान की मौत हो गई। एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि एएसआई राजेंद्र कुमार हमले में शहीद हो गए। वहीं कांस्टेबल महेश कुमार घायल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें