सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ का औचक निरीक्षण करते सीडीओ एसपी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व ब्लाक कार्यालय के औचक निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी को क ई खामियां मिली। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार को सीडीओ एसपी सिंह तहसील दिवस में शामिल होने से पहले ब्लाक कार्यालय पहुंच गए। अफसर
को देख कर्मचारी व अधिकारियों में ़खलबली मच गई। इधर उधर घूम रहे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया। सीडीओ ने सहायक पटल व ब्लाक कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया और घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ने समाज कल्याण अधिकारी बनवारी लाल से शासन की ओर से संचालित समाजवादी पेंशन के
संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि पेंशन योजना में पात्रों का हर कीमत पर चयन किया जाए। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र पर पहुंचे सीडीओ को गेट पर ही गंदगी फैली
दिखी जिस पर उन्होंने सफाई कर्मचारी को आडे़ हाथ लेते हुए सख्त हिदायत दी। अस्पताल के वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों का दुख दर्द सुना। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाए। इसमे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित रजिस्टर भी चेक किया।