फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जवान से बर्बरता का सेना ने 24 घंटे में लिया बदला, 3 पाक सैनिक ढेर

Thu, 24 Nov 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एलओसी के मच्छेल सेक्टर में जवानों का सिर काटे जाने के 24 घंटे के भीतर ही भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना से बदला ले लिया। बुधवार को भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के कैप्टन समेत तीन सैनिकों की मौत हो गई जबकि चार नागरिक के भी मारे जाने की खबर सामने आ रही है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जवान का सिर काटे जाने की घटना के बाद केंद्र सरकार ने सेना को पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब की इजाजत दी। बुधवार को जैसे ही पाकिस्तान ने एलओसी पर गोलाबारी शुरू की भारतीय सेना और बीएसएफ की ओर से भी तुरंत मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इस गोलाबारी में पाकिस्तानी सेना के एक कैप्टन समेत तीन सैनिकों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना द्वारा भी इस बात की पुष्टि की गई है।

वहीं पीओके में एक बस और घर गोलाबारी की चपेट में आ गई। जिसमें कम से कम चार लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। 
  #FLASH: Pakistan says three of its soldiers killed in firing by India — ANI (@ANI_news) November 23, 2016

एक महीने के अंदर दूसरी बार शहीद के शव के साथ बर्बरता

Indian Army - फोटो : Amar Ujala
दरअसल मंगलवार को तीन सैनिक एलओसी के मच्छेल सेक्टर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी सेना की बार्डर एक्शन टीम ने हमला कर तीन सैनिकों की हत्य़ा कर दी। सूत्रों के मुताबिक एक सैनिक के शव के साथ पाक सैनिक ने बर्बरता की। घटना के बाद तीनों सैनिकों को शव बरामद कर लिया गया था।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है जब भारतीय जवान के साथ इस तरह की कायराना हरकत की गई है। इससे पहले जवान मंजीत के साथ भी इस तरह की हरकत की गई थी। अक्टूबर माह में इसी तरह पाक परस्त आतंकवादियों ने पेट्रोलिंग टीम पर घात लगाकर हमला किया था जिसमें सिख रेजीमेंट के एक जवान मंजीत शहीद हो गए थे। बाद में पाकिस्तानी सेना की कवर फायरिंग की आड़ में सारे आतंकी भागने में सफल रहे थे। 

भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और उसके हुक्मरान बौखलाए हुए हैं। खासकर पाकिस्तानी सेना में इसको लेकर बहुत ज्यादा बौखलाहट है। यही कारण है कि पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार बार्डर पार से भारत की ओर फायरिंग की जा रही है।

खासकर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर की जा रही फायरिंग में अभी तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय सेना भी इसका कड़ा जवाब दे रही है जिसमें पाकिस्तान की सेना को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

बर्फबारी से पहले बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ की फिराक में

सीजफायर उल्लंघन - फोटो : File Photo
जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजोरी जिले में पाकिस्तानी सेना द्वारा बुधवार को भी दिनभर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। इस दौरान पाक सेना ने राजोरी जिले के नौशेरा, सुंदरबनी और पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में गोलाबारी की। पाक की गोलाबारी में तीन जवानों के घायल होने की खबर है, जिसमें से एक जवान की हालत गंभीर होने के चलते उसे एयरलिफ्ट किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान घाटी में माहौल सामान्य होने से बौखलाई हुई है। ऐसे में पाकिस्तानी सेना बर्फबारी होने से पहले घाटी में ज्यादा से ज्याद आतंकियों की घुसपैठ करवाना चाहती है, क्योंकि बर्फबारी होने के बाद घुसपैठ असंभव हो जाएगी। इसी वजह से आए दिन पाक की ओर से एलओसी पर गोलाबारी की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें