सीबीएसएई राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
वाराणसी में आज सीबीएसएई राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता (बालक वर्ग) का शुभारंभ होने जा रहा है।
सीबीएसई नई दिल्ली के संयोजन में इसका आयोजन एसएस पब्लिक स्कूल, बाबतपुर में किया जा रहा है।
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ चैंपियनशिप का उद्घाटन होगा। यह प्रतियोगिता पांच से 10 जनवरी तक चलेगी।
इसमें भाग लेने भारत के सभी राज्यों से टीमें आ रही हैं।
सीबीएसई गल्फ क्लस्टर से इंटरनेशनल इंडियन पब्लिक स्कूल सऊदी अरब और अमीरात नेशनल स्कूल शारजाह यूएई और दुबई से भी टीमें आ रही हैं। प्रतियोगिता में कुल 40 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें तीन टीमें विदेशों से हैं।
यह जानकारी पारितोष नारायन सिंह और अवधेश कुमार सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट लीग कम नॉक आउट आधार पर खेला जाएगा। हर ग्रुप में पांच टीमें रहेंगी। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें प्री-क्वार्टर फाइनल में जाएंगी।