कोटखाई में गुड़िया के साथ हुए दुराचार और हत्या के मामले में सीबीआई की टीम ने रविवार को एक बार फिर से बानकूफर में डेरा डाल दिया है। सोशल मीडिया में वायरल हुए फोटो में से सीबीआई ने दो युवकों को बानकूफर बुलाया और उनसे कड़ी पूछताछ की गई।
सीबीआई की टीम अपने साथ लैपटॉप और कैमरे साथ लेकर गए हैं। कैमरे के समक्ष दोनों युवकों को बयान लिए गए। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई की टीम ने दोनों युवकों से पूछा है-गुड़िया के साथ जब यह घटना घटी, उसके बाद कब पुलिस मौके पर पहुंची?
उन्होंने संदेह के घेरे में युवकों से किस तरह पूछताछ की। किस तरह से पुलिस ने युवकों को हिरासत में किया और ब्लड सैंपल के दौरान पुलिस की क्या-क्या भूमिका रही है। युवकों को हिरासत में लेने का क्या आधार रहा, यह सभी सवाल सीबीआई की टीम युवकों से करती रही। सीबीआई ने रविवार को मौके पर वीडियोग्राफी भी की है। युवकों की ओर से बोला गया हर शब्द रिकार्ड किया गया।
स्थानीय लोगों को भी बुलाया रेस्ट हाउस
गुुड़िया मामले में सीबीआई की टीम ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है। दोपहर बाद स्थानीय लोगों को बानकूफर रेस्ट हाउस बुलाया गया। इस दौरान गुड़िया के बैक ग्राउंड के बारे में पूछा गया।