फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस में गवाह की कार में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव शेखुपुर जट में एक मामले में गवाह की गाड़ी को आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार गांव शेखुपुर जट निवासी रवि कुमार ने बताया कि गत पांच सितंबर को रात के समय आशीष ने औरत के वेशभूषा पहनकर उसकी टाटा सफारी गाड़ी को आग लगा दी। उस गाड़ी का प्रयोग वह करता है। वारदात की सूचना डायल 112 पर दी गई। उसने आरोप लगाया कि वारदात को अकेले आशीष ने नहीं बल्कि अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं। उस वारदात की सीसीटीवी फुटेज में है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर आशीष सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस में दी शिकायत में उसने बताया कि वह 9 जून के मामले एफआईआर नंबर 123 में पीड़ित व गवाह है। उसे उस एफआईआर नंबर में आरोपियों ने उसे मामले से हटाने बारे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। उस मामले में एक और गवाह अनूप व मनीष पर उस मामले से हटने के लिए दबाव बनाने के लिए 14 अगस्त को उनके परिवार के सदस्यों सुलोचना और पुत्री रेणु व बेबी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी आशीष व अजय ने दी थी। इस बारे पुलिस सहायता के लिए डायल 112 पर कॉल कर आपबीती बताई गई व लिखित सूचना थाना सदर झज्जर एसएचओ और डीसीपी झज्जर को ईमेल के माध्यम से भी दी गई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई अभी तक अमल में नहीं लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें