फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: राखड़ खाली करने गए डंपर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लगी आग, कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान

Sat, 29 Jun 2024 09:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

खरगोन जिले के सनावद तहसील के ग्राम छोटी बेडिया के पास इंदौर इच्छापुर मार्ग पर एक बारह चक्का डंपर ऊपर से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। आग लगने से पूरा डंपर जल गया। 
विज्ञापन
इंदौर इच्छापुर हाईवे पर डंपर में लगी आग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के इंदौर इच्छापुर हाईवे पर शुक्रवार शाम एक डंपर वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते वह धूं-धूं कर जल उठा। बताया जा रहा है कि यह हादसा राखड़ खाली करने के दौरान हुआ। राखड़ की अनलोडिंग करने के लिए डंपर का पिछला हिस्सा ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक ऊपर उठाया तो वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे पूरे वाहन में करंट फैल गया। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते डंपर से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन डंपर पूरी तरह से जल गया।
विज्ञापन


खरगोन जिले के सनावद तहसील के ग्राम छोटी बेडिया के पास शुक्रवार शाम हुए हादसे में इंदौर इच्छापुर मार्ग पर एक बारह चक्का डंपर वाहन ऊपर से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आते ही भभक उठा। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के चलते यह डंपर वाहन राखड खाली करने गया था, इस दौरान चालक की लापरवाही से करंट की चपेट में आने के बाद डंपर में अचानक आग लग गई । हालांकि ड्राइवर ने तुरन्त डंपर से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन आग की लपटें और धुंए का गुब्बार दूर तक साफ दिखाई दिया, जिसे लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे सनावद नगर पालिका के दमकल वाहन ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक डंपर पूरी तरह से जल गया।
विज्ञापन

 

इंदौर इच्छापुर हाईवे पर डंपर में लगी आग

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें