बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर
खुर्जा जंक्शन। रेलवे रोड पर तेज रफ्तार से बाइक चला रहे एक युवक ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को रौंद दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी बाइक सवार को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
मंगलवार को रेलवे रोड निवासी छोटेलाल किसी काम से जा रहा था। रेलवे रोड पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उसे रौंद दिया। हादसे में वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक चलाते समय युवक कान में लीड लगाकर मोबाइल पर गाने सुन रहा था।