फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटे गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटे गहने
विज्ञापन

खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को बाइक सवार बदमाश ने महिला से लाखों रुपये के गहने लूट कर फरार हो गए। महिला के पति ने थाने में शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र स्थित सुरजावली गांव निवासी दीपक पुत्र कैलाश ने बताया कि गुरुवार को हापुड़ से अपनी पत्नी डॉली के साथ गांव वापस आ रहे थे। इसी दौरान खुर्जा हाइवे पर पुल के नीचे गांव के कट के पास अज्ञात बदमाश खड़े थे। आरोपी बदमाशों ने तमंचा दिखाया और दीपक और डॉली को रोक लिया। आरोपियों ने डॉली से सोने के दो मंगलसूत्र और कुंडल लूट लिया, जिनकी कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये थी। तमंचे के डर से पीड़ित ने विरोध किया। बदमाश वहां से भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने चौकी पर सूचना दी। चौकी प्रभारी ने थाने में शिकायत देने को बोल दिया। क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें