फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में पांच लाख न मिलने पर पति ने बोला तलाक-तलाक-तलाक

Fri, 23 Aug 2019 11:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा/ बुंलदशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दहेज में पांच लाख रुपये अथवा प्लॉट न देने पर पति ने तीन बार तलाक बोलकर पत्नी को तलाक दे दिया। आरोप है कि शादी के बाद से उसे प्रताड़ित किया गया और हत्या तक की कोशिश की गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


कस्बा के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी मेरठ में फरवरी 2018 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले पांच लाख रुपये अथवा प्लॉट की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल वाले प्रताड़ित करते लगे। बीच में मायके वाले पति और उसे लेकर मेरठ आए और रहने खाने का खर्चा दिया। आरोप है 16 अगस्त को विवाहिता का पति मेरठ में छोड़ कर वापस घर आ गया।

आरोप है कि भाई के साथ जब विवाहिता अपने ससुराल पहुंची तो उसे कमरे में बंद कर भूखा प्यासा रखा गया। कई बार मारा पीटा गया और हत्या करने की कोशिश की गई। पांच लाख रुपये अथवा प्लॉट देने से जब पिता ने इनकार कर दिया तो आरोपी पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के तीन माह बाद पति ने दिया तीन तलाक

ककोड़ इलाके में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पति ने शादी के तीन माह बाद पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर रिश्ते को समाप्त कर दिया। इसके बाद पत्नी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी पति, उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी जून 2019 में थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक से हुई थी। युवती के पिता ने शादी में अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालिये दहेज में बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर वह उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने लगें।

जिसकी शिकायत बेटी ने कई बार उनसे की। बताया कि इस संबंध में उन्होंने ससुरालियों की पुलिस में भी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने आपसी सहमति से सामाजिक तरीके से रिश्ते को निर्वाहन करने के लिए कहा। शिकायत के बाद भी ससुरालियों का अत्याचार नहीं रुका। बताया कि बुधवार को वह अपने रिश्तेदारों के साथ बात करने के लिए बेटी के ससुराल गया था। जब वह ससुराल पक्ष के लोगों से बात कर रहे थे, तो बेटी के पति ने अचानक उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी।

उसने बेटी को तलाक-तलाक-तलाक बोलकर रिश्ते को समाप्त कर दिया। बेटी के साथ उन्हें घर से निकाल दिया। वह बेटी को लेकर घर आ गए। आरोपी दामाद व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई को थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें