फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति की खातिर मामा को ईंट से कूंचकर मार डाला 

Sun, 11 Jun 2017 11:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-उन्नाव की घटना, पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार 
-खोजी कुत्ते ने बरामद कराई हत्या में प्रयुक्त ईंट 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने जायदाद की खातिर अपने मामा को शराब पिलाने के बाद ईंट से कूंचकर मार डाला। पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से ईंट बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मृतक की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


शहर कोतवाली के ललऊखेड़ा निवासी मथुरा प्रसाद यादव (55) पत्नी रामकली के साथ रहता था। इनकी दो बेटियां हैं। एक का विवाह हो चुका है। रामकली ने बताया कि औरास थानाक्षेत्र के गांव शिवथाना निवासी भांजे शिवशंकर पुत्र शिवमंगल को बचपन में ही उसके ससुर स्व. रामपियारे गांव ले आए थे।

तब से वह भी परिवार के साथ ही रहता था। रामकली के मुताबिक उनके कोई बेटा न होने से शिवशंकर उसकी संपत्ति हथियाना चाहता था। रामकली के मुताबिक शनिवार शाम शिवशंकर शराब पिलाने के बहाने मथुरा प्रसाद को घर से ले गया। रात भर दोनों घर नहीं लौटे तो पड़ोसी गांव और रिश्तेदारों के यहां जानकारी की, लेकिन कुछ पता कहीं चला।
विज्ञापन


रविवार सुबह गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर बलऊबाबा मंदिर के पास मथुरा प्रसाद का शव मिला। पड़ोसी गांव जवाहरखेड़ा के लोगों ने शव पहचान कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने छानबीन की। खोजी कुत्ते की मदद से पास ही हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली। रामकली के आरोप लगाने पर पुलिस ने शिवशंकर को दबोच लिया।

कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि संपत्ति बंटवारे को लेकर मामा से कई बार विवाद हो चुका था। इसी से उसने हत्या की योजना बनाई। शनिवार रात जवाहरखेड़ा गांव के बाहर स्थित मंदिर के पास दोनों ने शराब पी। मामा के नशे में धुत होते ही ईंट से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। 

कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर भांजे के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव के दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें