अध्यापकों ने पिछले साल के टॉपर्स से बात करने, कमजोर क्षेत्रों पर फोकस करने, प्रदर्शन का मूल्यांकन, शांत जगह चुनने, फोन से दूर रहने सहित जंक फूड न खाने की सलाह दी है। इसके साथ ही स्टडी प्लान बनाने पर जोर दिया है।
शेड्यूल बनाकर करें तैयारी
छात्र अक्सर सिलेबस को देखकर और उसके लिए समय निकालने से घबरा जाते हैं। ऐसे में हर सब्जेक्ट के लिए एक शेड्यूल या टाइम टेबल बनाना जरूरी है। अपने लिए रोज लक्ष्य निर्धारित करें। अपने इंटरेस्ट और तैयारी के आधार पर सब्जेक्ट्स को प्राथमिकता दें।
विनिता वर्मा, साइंस टीचर।
किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए सही मानसिक स्थिति के साथ-साथ स्वस्थ रहना भी जरूरी है। अच्छी तरह से आराम करें। डाइट बैलेंस्ड रखकर नियमित रूप से एक्सरसाइज करते रहे। ऐसे में एनर्जेटिक और इंस्पायर्ड महसूस करेंगे।
रीतू रानी, कैमिस्ट्री पीजीटी।
बेहतर ध्यान केंद्रित करने और परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलेगी। ध्यान से पढ़ाई करने के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए एक स्टडी प्लान बनाना चाहिए और उस पर लगातार काम करना चाहिए।
मोनिका, फिजिक्स पीजीटी।
छात्रों को चाहिए कि नोट्स बनाएं, डाउट क्लियर करें और बार-बार रिवीजन जरूरी है। हमेशा पॉजिटिव रहकर सैंपल पेपर हल करें। इसके अतिरिक्त पिछले साल के पेपर को हल करें।
सीमा देवी, हिंदी पीजीटी।
फोटो 73: मोनिका, फिजिक्स पीजीटी।
फोटो 73: मोनिका, फिजिक्स पीजीटी।
फोटो 73: मोनिका, फिजिक्स पीजीटी।