फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल बाउचर लाने पर मिलेंगे शादी के ढाई लाख रुपये

Tue, 22 Nov 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
पुत्री के साथ शादी का कार्ड दिखाते माता-पिता। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
आरबीआई के आदेशों के बावजूद बैंक शादी वाले परिवारों को ढाई लाख रुपये देने में आनाकानी कर रहे हैं। भुगतान करने से पहले ही हलवाई, गेस्ट हाउस, टेंट हाउस के बिल बाउचर मांग रहे हैं। जिससे लोग मजबूरी में अपने सहयोगियों, रिश्तेदारों से उधार लेकर शादियां करने के लिए मजबूर हैं। कस्बा निवासी जल निगम कार्यालय में तैनात लिपिक भगवानदास सविता ने बताया कि 24 नवंबर को उसकी बेटी वंदना की शादी है।
विज्ञापन


घर में तैयारियां चल रही हैं। उसका खाता मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक में है। शाखा प्रबंधक पैसा नहीं निकाल रहे हैं। जिससे शादी की तैयारियां अधूरी पड़ी हैं। बताया कि शाखा प्रबंधक उससे फर्नीचर, गेस्ट हाउस, किराना आदि के पहले से ही बिल मांग रहे हैं। इसी तरह राजू गुप्ता नदेहरा, मंजू गुप्ता पचखुरा बुजुर्ग, श्यामलाल प्रजापति देवगांव भी शादी का कार्ड लेकर भुगतान लेने के लिए इलाहाबाद बैंक आए थे। लेकिन बैंक में कैश न होने के चलते दो-दो हजार रुपये देकर टरका दिया गया। शाखा प्रबंधक रोहित कुमार ने कहा कि आरबीआई की गाइड लाइन में बिल बाउचर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें