फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: राजधानी में 11वीं की छात्रा के साथ कार में दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाकर धर्म बदलने का बनाया दबाव

Mon, 02 Feb 2026 10:41 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के कोहेफिजा में औसाफ अली खान नामक युवक ने 11वीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। आरोपी ने 40 हजार रुपये ऐंठने के बाद पीड़िता पर धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़ने का दबाव भी बनाया।
विज्ञापन
कार में छात्रा से दरिंदगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा के साथ कार के अंदर दरिंदगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दरिंदे ने पीड़िता पर नमाज पढ़ने और धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जांच के लिए जब्त किया है।

विज्ञापन


कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने बताया कि औसाफ की पीड़िता से पहचान पिछले साल जुलाई में उसकी एक सहेली के जरिए हुई थी। इसके बाद उसने पीड़िता को घुमाने के लिए बुलाया और खानूगांव के सुनसान इलाके में ले जाकर कार सड़क किनारे लगाई और अंधेरे में कार के अंदर ही पीड़िता के साथ दरिंदगी की। पीड़िता ने जब विरोध किया तो शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसे चुप करा दिया।

ये भी पढ़ें- इंदौर में दूषित पानी से 32 वीं मौत, दूसरी बीमारियों से भी ग्रस्त थी भागीरथपुरा निवासी महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा से 40 हजार ऐंठे, एक लाख मांग रहा था
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांग रहा था। पीड़िता ने किसी तरह 40 हजार रुपये एकत्रित कर आरोपी औसाफ अली खान को दे दिए। इसके बाद आरेपी 60 हजार और मांग रहा था। पीड़िता ने आरोपी को सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो उसके दोस्तों को दिखा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने अभी तक एक ही किशोरी से दरिंदगी करना स्वीकार किया है। उसका मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है। आरोपी के बैकग्राउंड के संबंध में भी जानकारी खंगाली जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें