फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के फाइनल लिस्ट में घमासान, आपराधिक मामलों की पहुंची शिकायतें

सार

एमपी यूथ कांग्रेस के चुनाव में गैरअपराधिक उम्मीदवारों को कांग्रेस को ढूढ़ना मुश्किल हो रहा है। जिस वजह से फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं हो पा रही है। उम्मीदवारो की इतनी शिकायतें पहुंच गई हैं कि कमेटी को शिकायत का पोर्टल बंद करना पड़ गया है।
विज्ञापन
PCC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस नें कई सालों बाद चुनाव करने का निर्णय लिया है। जिसकी प्रक्रिया चल रही है। फेयर उम्मीदवारों को लेकर कर घमासान मचा हुआ। जिस वजह से फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं हो पा रही है। दरअसल चुनाव से पहले निर्देश जारी हुए थे कि अपराधिक प्रकरण दर्ज होने पर कोई कार्यकर्ता उम्मीदवार नहीं बन पाएगा। साथ ही एज लिमिट भी रखी गई थी। ऐसो लोगों की ऑनलाइन शिकायत का भी प्रावधान रखा गया था। अब उम्मीदवारों की शिकायतों का अंबार लग गया है। 11 मई तक उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी होनी थी, लेकिन नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी में उम्मीदवारों के फाइनल नाम तय करने में कमेटी के पसीने छूट रहे हैं। जानकारी के अनुसार इतनी शिकायतें पहुंच गई हैं कि कमेटी को शिकायत का पोर्टल बंद करना पड़ गया है। जबकि शिकायत के लिए एक हजार की फीस भी रखी गई  है।
विज्ञापन

 
जिला अध्यक्ष 70% उम्मीदवारों की शिकायत 
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूथ कांग्रेस में जिला अध्यक्षों के लिए जिन लोगों ने अपना नामांकन भरा है। उनमें से 70% लोगों की शिकायत कमेटी के पास पहुंची है। अब ऐसे में उम्मीदवार तय कर पाना कमेटी के लिए बहुत ही चुनौती पूर्ण काम लग रहा ह। हालाकि कमेटी का कहना है कि जल्द ही फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 


100 ज्यादा ब्लॉकों से नहीं आए एक भी नामांकन 
जानकारी के अनुसार ब्लॉक अध्यक्षों के लिए प्रदेश के 1100 ब्लॉक में से करीब 100 से ज्यादा ब्लॉकों से एक भी नामांकन नहीं आए हैं। वहीं करीब 700 ब्लॉकों से सिंगल आवेदन आए हैं। ऐसे में पार्टी को एक और बार आवेदन करने की छूट देनी पड़ सकती है। या सिंगल नाम वाले ब्लॉकों में बगैर चुनाव कराए ही उम्मीदवारों की घोषणा करनी पड़ेगी। जिन ब्लॉकों से नाम नहीं आए हैं वहां दोबारा से आवेदन कराना ही पड़ेगा अन्यथा सीटें खाली रह जाएंगी।
विज्ञापन


यह भी पढे़-भयभीत अवस्था में ट्रेन में बैठे थे झारखंड के लापता दो मूकबधिर नाबालिक, भोपाल में RPF ने किया रेस्क्यू
 
चुनाव के लिए जारी कार्यक्रम का विवरण 
अप्रैल माह में यूथ कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया की समय सारणी जारी किया था जिसके अनुसार 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कोऑर्डिनेटर जिलों का दौरा करेंगे। नॉमिनेशन 27 अप्रैल से 6 मई तक चलेंगे। दावे आपत्तियों और सुनवाई 28 अप्रैल से 7 मई तक होगी। वहीं, नॉमिनेशन फॉर्म्स की स्क्रूटनी 7 मई से 9 मई तक की जाएगी। यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर 11 मई तक सभी फाइनल कैंडिडेट किए जाएंगे। वहीं, कुछ जिलों में एससी और एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। एससी/ एसटी के लिये आरक्षित जिलों में सागर,देवास ,जबलपुर(शहर )पांढुर्ना,गुना,बुरहानपुर और सतना का नाम है।

यह भी पढे़-केरल पहुंचा मानसून, 15 जून तक मध्य प्रदेश में पहुंचने का अनुमान,राज्य के दक्षिणी हिस्से से होगी एंट्री
विज्ञापन


उम्मीदवारों पर सबसे ज्यादा क्रिमिनल केस की शिकायत 
उम्मीदवारों की सबसे ज्यादा क्रिमिनल केस की शिकायतें आई हैं। चुनाव प्रक्रिया के लिए बनाएगी कमेटी लगातार उम्मीदवारों की जांच कर रही है। कमेटी के लोगों को विधिक जानकारी नहीं होने की वजह से इसका सत्यापन कर पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। साथ ही कांग्रेस सत्ता से भी बाहर है इसलिए सरकारी तंत्र का भी सहयोग नहीं ले सकते।

दो तीन दिन में लिस्ट जारी करने का दावा
प्रदेश रिटर्निंग ऑफीसर (पीआरओ) मुकुल गुप्ता ने बताया कि हम आपराधिक प्रकरणों की जांच कर रहे हैं। जैसी ही जांच पूरी होगी दो-तीन दिन में हम उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देंगे। गुप्ता ने बताया कि जहां से एक भी नाम नहीं आए हैं वहां चुनाव होने के बाद युवाओं की तलाश की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें