फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा विवाह से पहले होगा नौ कन्याओं का पूजन

Sun, 02 Oct 2016 12:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कन्या पूजन
विज्ञापन
 चार अक्तूबर को होटल लैंडमार्क में अमर उजाला की अनूठी पहल विधवा विवाह से पहले अपने क्षेत्रों में मुकाम बना चुकीं नौ कन्याओं का पूजन भी होगा। आज बेटियां हर क्षेत्र में बेटों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। कई क्षेत्रों में तो बेटियां आगे निकल गई हैं। इसलिए इन कन्याओं का पूजन करके यह संदेश दिया जाएगा कि बेटियां किसी से कम नहीं, मां-बाप बेटी-बेटा एक समान समझें।
विज्ञापन


इन कन्याओं का होगा सम्मान
-मिष्ठी वाजपेयी : पांचवीं कक्षा की छात्रा मिष्ठी तैराकी में नेशनल प्रतियोगिता में चयनित हो गई हैं। नवंबर में भोपाल भाग लेने जाएंगी। कुछ दिन पहले ही ईस्ट जोन की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर आई हैं।

-प्रिया शुक्ला : बैडमिंटन में प्रदेश में नंबर दो खिलाड़ी रही प्रिया शुक्ला आल इंडिया स्तर पर भी खेल चुकी हैं। इस समय वह यूपी से खेल रही है। इन्होंने कई मेडल और पुरस्कार भी हासिल किए हैं।
विज्ञापन


-श्रद्धा शुक्ला : पिछले दो वर्षाें से लगातार गंगा में तैरते हुए इलाहाबाद और बनारस तक जाकर रिकार्ड बनाने से श्रद्धा की ख्याति प्रदेश भर में है। कई बार लिम्का बुक आफ रिकार्ड के लिए प्रयास कर चुकी हैं।

-गुन्तास : गुन्तास यूपी संगीत नाटक अकादमी की राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता की विजेता रही। इंटरनेट डिजिटल टैलेंट हंट प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट रहकर टॉप-2 में आई। उसका गाना यू-ट्यूब में ‘एचडीएफसी लाइफ यंग स्टार’ नाम से धूम मचा रहा है।  
 
-समीक्षा अग्निहोत्री : केंद्रीय विद्यालय ओईएफ में कक्षा सात की छात्रा समीक्षा ताइक्वांडो अंडर-14 में यूपी में गोल्ड मेडल और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल कर चुकी है।

-पल्लवी अवस्थी : 10 वीं की छात्रा पल्लवी बेस्ट सिंगिंग अवार्ड और आई जीनियस यंग सिंगिंग अवार्ड हासिल कर चुकी हैं। टीवी पर प्रसारित टैलेंट हंट प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं।

-दिलप्रीत कौर : कैलकुलेटर गर्ल नाम से मशहूर दिलप्रीत चार वर्ल्ड रिकार्ड और 12 नेशनल रिकार्ड अपने नाम कर चुकी है। वह मैथ्स के सवाल पलक झपकते ही हल कर देती हैं। 

 सौम्या सिंह : अंडर 19 वूमेन क्रिकेट की नेशनल खिलाड़ी रहीं सौम्या कई राज्य और राष्ट्रीय मैच में भाग ले चुकी है। इस समय वह अर्मापुर कॉलेज से बीकॉम कर रही हैं।

संजना तिवारी : दूरदर्शन की ए ग्रेड कलाकार संजना 20 से अधिक देशों में लाइव परफॉरमेंस कर चुकी हैं। वह मेंबर ऑफ  इंटरनेशनल डांस काउंसिल यूनिस्को हैं। कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पुरस्कार पा चुकी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें