सर्बिया में होने वाले वर्ल्ड स्कूल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम हुई रवाना,इस चैंपियनशिप के लिए इंडिया के अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं,जिसमें बालक वर्ग में राजनांदगांव के दो खिलाड़ी और बालिका वर्ग में राजनांदगांव के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं,जो सर्बिया में आयोजित वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप में अपने खेल का जौहर दिखाएंगे।
यह प्रतियोगिता जलातिबोर सर्बिया में वर्ल्ड स्कूल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 13 जून से शुरू होगा जो 22 जून तक चलेगा,इसके लिए भारतीय टीम सर्बिया के लिए आज रवाना हो गई हैं,जिसमें राजनांदगांव के बालक वर्ग में दो और बालिका वर्ग में चार खिलाड़ी अपने खेल का जौहर दिखाएंगे,इस स्कूल वर्ल्ड बास्केटबॉल चैंपियनशिप में राजनांदगांव के ज्यादा खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं,इंटरनेशनल बास्केटबॉल कोच के राजेश्वर राव ने बताया कि यह टीम सर्वे के लिए रवाना हो गई हैं विश्व स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पूरे इंडिया से 12 लड़के और 12 लड़कियां भाग ले रही हैं,यह प्रतियोगिता 13 जून से 22 जून तक आयोजित की जा रही हैं।
.
.
.