फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली-नवी मुंबई के बीच उड़ान शुरू, पहले दिन हवाई अड्डे पर यात्रियों का स्वागत

Tue, 31 Mar 2026 03:45 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली और नवी मुंबई के बीच उड़ान शुरू हो गई है। सोमवार को पहले दिन बरेली हवाई अड्डे पर केक काटकर यात्रियों का स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
बरेली हवाई अड्डे पर यात्रियों का किया गया स्वागत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल एन्क्लेव बरेली हवाई अड्डे से अब 24 अक्तूबर तक मुंबई के स्थान पर नवी मुंबई के लिए उड़ान होगी। सोमवार को पहले दिन नवी मुंबई की फ्लाइट दोपहर 1:36 बजे बरेली हवाई अड्डा पहुंची और दोपहर 2:32 बजे यहां से नवी मुंबई के लिए उड़ान भरी। पहले दिन नवी मुंबई से आने वाले यात्रियों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। बच्चों से केक कटवाया गया।

विज्ञापन


विमानपत्तन सिविल एन्क्लेव के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि 30 मार्च से 31 अक्तूबर तक उड़ानों के समय में अस्थायी रूप से परिवर्तन किया गया है। पहले दिन नवी मुंबई से 136 यात्री और दो बच्चे बरेली आए। बरेली से नवी मुंबई के लिए 169 यात्री और चार बच्चों ने उड़ान भरी।

उड़ान अपने निर्धारित समय पर रही। बरेली-नवी मुंबई के बीच सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को उड़ान रहेगी। पहले दिन फ्लाइट एक मिनट देरी से आई और 12 मिनट की देरी से जहाज ने बरेली से नवी मुंबई के लिए उड़ान भरी। उन्होंने बताया कि बंगलूरू-बरेली की उड़ान मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को रहेगी। फ्लाइट 2:10 बजे आएगी और बरेली हवाई अड्डे से दोपहर 2:45 बजे उड़ान भरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें