संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। चरखी दादरी स्थित निजी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर यूथ क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मैच में बाला जी क्रिकेट अकादमी और गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें बाला जी क्रिकेट अकादमी ने 40 रन से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाला जी क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 225 रन बनाए। टीम की ओर से लुविश ने 53 गेंदों में 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 92 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गुलिया क्रिकेट अकादमी के गौरव ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम 26.5 ओवर में 185 रन पर ऑल आउट हो गई। ध्रुव गुलिया ने 52 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। बाला जी की ओर से हर्ष ने 3 विकेट हासिल किए। मैच में लुविश को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार गौरव को मिला।