फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन मैराथन में दौड़ेंगे बहादुरगढ़ के रोहित

विज्ञापन
-फोटो 85 : इंग्लैंड की पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मेय के साथ बहादुरगढ़ निवासी रोहित अहलावत। स्रोत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 निवासी रोहित अहलावत 26 अप्रैल को दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैराथनों में शुमार लंदन मैराथन में हिस्सा लेंगे। इस वर्ष इस मैराथन में करीब 60,000 धावक भाग लेंगे, जबकि 15 लाख से अधिक लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया बैलेट सिस्टम के माध्यम से पूरी की गई।
विज्ञापन


इंग्लैंड में रह रहे रोहित अहलावत ने बताया कि वे इस दौड़ के माध्यम से रेडिंग शहर के एक अस्पताल के लिए धन एकत्रित कर रहे हैं। उनकी इस पहल की सराहना इंग्लैंड की पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मेय ने भी की है। अहलावत ने कहा लंदन मैराथन में भाग लेना उनके लिए गर्व की बात है।
इस मंच के जरिए समाज के लिए कुछ सकारात्मक योगदान देना चाहते हैं। अस्पताल के लिए फंड जुटाना उनके लिए एक विशेष उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि वे छह हफ्तों में तीन रेस दौड़ रहे हैं। लंदन मैराथन के नाम गिनीज बुक में भी विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन

रोहित ने अपनी फिटनेस यात्रा के बारे में बताया कि उन्होंने पिछले छह महीनों में 27 किलो वजन कम किया है, ताकि इस चुनौतीपूर्ण दौड़ के लिए खुद को तैयार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें