फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ आरजी ने गोयल क्रिकेट क्लब को हराया

विज्ञापन
77-सर्वश्रेष्ठ ​खिलाड़ी को ट्रॉफी देते अंपायर अमित दहिया। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रोहतक। गोयल विंटर कप अंडर-13 लीग मैच में चैंपियंस क्रिकेट क्लब बहादुरगढ़ आरजी ने गोयल क्रिकेट क्लब को 15 रनों से हराया। मैच में अंश भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन


ऑक्सीजन क्रिकेट मैदान पर हुए इस लीग मैच में टॉस जीतकर चैंपियंस क्रिकेट क्लब आरजी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रन बनाए। इसमें शौर्य वीर ने 43 रन, ऋषि गुलिया ने 30 रन और अंश भारद्वाज ने 6 चौकों की मदद से 56 रन की शानदार पारी खेली। गोयल क्रिकेट क्लब की ओर से देवांश और तन्मय ने दो-दो विकेट लिए, जबकि विदित, धैर्य और देवास ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गोयल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 37.3 ओवर में 169 रन पर ऑल आउट हो गई। गोयल क्रिकेट क्लब की ओर से संकल्प ने 45 रन, अनंत ग्रोवर ने 46 रन, एलके ने 28 रन और आरुष ने 14 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियंस क्रिकेट क्लब आरजी की ओर से अंश भारद्वाज ने तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। शौर्य वीर, लविश और ऋषि गुलिया ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें