फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ के रंग में रंगा बहादुरगढ़, नहाय-खाय के साथ महापर्व का आगाज

विज्ञापन
फोटो-59: सब्जी मंडी के बाहर से दउरा खरीदती महिलाएं। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। लोकआस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व के आगाज के साथ ही बहादुरगढ़ में रह रहे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के परिवारों में उत्साह का माहौल है। शहर में इन दोनों क्षेत्रों के 70 हजार से अधिक लोग रहते हैं।
व्रतियों ने स्नान के बाद सात्विक भोजन ग्रहण कर चार दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प लिया। खरना की परंपरा आज निभाई जाएगी। इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर और गेहूं के आटे की रोटी का प्रसाद तैयार करेंगे।
विज्ञापन

पूर्वांचलवासी प्रदीप सिन्हा, रामआसरे, कृष्णा मिश्रा व राजेंद्र भारती ने बताया कि खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। इस दौरान व्रती अन्न और जल का त्याग करेंगे। खरना का प्रसाद पूरी शुद्धता से तैयार किया जाता है। कई स्थानों पर मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर गुड़ और चावल की खीर व रोटी बनाई जाती है। पूजा के बाद पहले व्रती प्रसाद ग्रहण करते हैं और फिर परिवार व आसपास के लोगों में वितरित किया जाता है।
छठ पर्व में भगवान सूर्य के साथ उनकी शक्तियों उषा और प्रत्युषा तथा छठी मैया की आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य को प्रत्यक्ष देवता और आरोग्य का कारक माना जाता है। सूर्य की पहली किरण उषा और अंतिम किरण प्रत्युषा का प्रतीक है। इसी कारण पर्व में पहले डूबते और फिर उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, संतान की मंगलकामना और परिवार की सुख-समृद्धि का संदेश देता है।
बाजारों में बढ़ी रौनक, पूजन सामग्री की खरीदारी तेज
छठ महापर्व की दस्तक के साथ ही शहर के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। सूप, दउरा, नारियल, गन्ना, केला, सेब और अन्य मौसमी फलों की दुकानों पर खरीदार पहुंच रहे हैं। पूजन सामग्री की बढ़ती मांग से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं। व्रती परिवार पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

रविवार को डूबते और सोमवार को उगते सूर्य को देंगे अर्घ्य
महापर्व के तीसरे दिन रविवार को व्रती डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगे। इसके लिए बांस के सूप और दउरा में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री सजाकर घाटों व जलाशयों पर पहुंचेंगे। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा। इसके बाद व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण करेंगे।
फोटो-56: बहादुरगढ़ में सब्जी मंडी की एक दुकान से दउरा लेकर साइकिल पर घर जाता एक व्रती। संवाद
फोटो-59: सब्जी मंडी के बाहर से दउरा खरीदती महिलाएं। संवाद

फोटो-59: सब्जी मंडी के बाहर से दउरा खरीदती महिलाएं। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें