फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के दर्शन अब सिटी ब्यूटीफुल में, जानिए कब, कहां और कैसे?

Sun, 16 Jul 2017 09:10 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल में रविवार को बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे। बाबा के भक्तों लिए सुनहरा अवसर है। सेक्टर-30 के श्री शिव शक्ति मंदिर में बाबा बर्फानी का स्वरूप बनेगा। बाबा बर्फानी का स्वरूप के लिए बर्फ की कई सिल्लियां लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


यह स्वरूप उन भक्तों के लिए तैयार किया जा रहा है जो किसी कारण से अमरनाथ दर्शन के लिए नहीं जा सकते हैं। बाबा का छह फुट का स्वरूप का निर्माण होगा। इसके लिए कलाकार बर्फ की सिल्लियों को काटकर बाबा बर्फानी का स्वरूप बनाएंगे। इस काम में मंदिर के पुजारी और सेवादार भी होंगे। शाम में मेडिटेशन पूजा के बाद भजन और आरती होगी। आरती के बाद विशाल भंडारा का आयोजन होगा।

बड़ी संख्या में लोग बाबा के दर्शन के लिए सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर पहुंचेंगे। श्री शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि सेक्टर-48 के एक भक्त निपुण स्याल बाबा का स्वरूप का निर्माण करा रहे हैं। 
विज्ञापन


चिप्स से हुआ बाबा का शृंगार...
शिव शक्ति मंदिर सेक्टर-30 के शिवालय में शुक्रवार को बाबा का शृंगार चिप्स से हुआ। काफी संख्या में चिप्स का पैकेट लगाया गया। शाम में पूजा और आरती के बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया। आरती के अवसर पर मंदिर की प्रधान शकुंतला शर्मा, महासचिव सुभाष तलवार, पुजारियों में कुलदीप वशिष्ठ, जीतेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें