फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल रोडवेज और पंजाब रोडवेज के कर्मी सवारियों को बिठाने को लेकर उलझे,हाइवे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के लिए
विज्ञापन


सवारियों के लिए हुई तकरार, आधा घंटा हाईवे जाम
पंचकूला-पिंजौर एनएच पर चंडीमंदिर ट्रैफिक लाइट के पास भिड़े पंजाब और हरियाणा
रोडवेज के कंडक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
पंजाब और हिमाचल रोडवेज की दो बसें चंडीगढ़ से हिमाचल जा रही थीं। इस बीच बस में सवारियां चढ़ाने के लिए बस कंडक्टरों में बहस के साथ धक्कामुक्की शुरू हो गई और सड़क पर जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक यह जाम लगा रहा। इससे बस में बैठे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार दोपहर करीब एक बजे पंचकूला-पिंजौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चंडीमंदिर ट्रैफिक लाइटों के पास हाईवे पर जाम की सूचना मिलने ही ट्रैफिक एसएचओ पंचकूला सुरेश कुमार, पिंजौर ट्रैफिक इंचार्ज ओमप्रकाश गिरी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने स्थित को नियंत्रित करते हुए करीब एक घंटे में हाईवे ट्रैफिक को सुचारु किया। ट्रैफिक एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चंडीमंदिर ट्रैफिक लाइट के पास हिमाचल और पंजाब रोडवेज के कंडक्टरों ने बीच हाईवे बसों को खड़ा कर बहस कर रहे हैं। हाईवे ब्लॉक होने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया है।

दोनों बसों में थी आगे निकलने की होड़
ट्रैफिक एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि पंजाब और हिमाचल रोडवेज की दोनों बसें चंडीगढ़ से शिमला जाते हुए रास्ते में सवारी बिठा रही थीं। अपनी बस में सवारियों को बिठाने को लेकर चंडीगढ़ से दोनों बसें एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करती रहीं। इस बात के लिए उनकी चंडीगढ़ में भी बहस हुई। सुरेश कुमार ने बताया कि जब दोनों बसें चंडीमंदिर टोल प्लाजा को क्रॉस कर ट्रैफिक लाइट के पास पहुंचीं तो पंजाब रोडवेज के चालक ने अपनी बस हिमाचल रोडवेज की बस के आगे रोड पर खड़ी कर दी। उसके बाद दोनों बसों के कंडक्टर बस नीचे उतर आए और बहस करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंच कर बसों को रोड के किनारे लगवाकर ट्रैफिक को सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसें बीच रोड पर खड़ी कर दी थीं : टोल प्लाजा मैनेजर
जब इस बारे में चंडीमंदिर टोल प्लाजा मैनेजर रजनीश सैनी से बात की तो उन्होंने बताया कि दो बसों के चालकों ने अपनी बसें बीच रोड पर खड़ी कर दी। जिस कारण पिंजौर की ओर जाने वाले वाहन करीब आधा घंटा जाम में फंसे रहे। मैनेजर ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिन्होंने ट्रैफिक को सामान्य करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें