फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादपुर मंडी के 11 व्यापारी संक्रमित और एक की मौत, अब मंडरा रहा हॉटस्पॉट बनने का खतरा

Wed, 29 Apr 2020 10:18 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आजादपुर सब्जी मंडी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

नई दिल्ली की आजादपुर मंडी में कोरोना से एक आढ़ती की मौत और 11 के संक्रमित होने से व्यापारियों में डर का माहौल है। इस वजह से काफी व्यापारी मंडी से दूरी बनाए हुए है। मंगलवार को तो मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। 70-80 प्रतिशत आढ़ती मंडी नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


फल, टमाटर, लहसुन और अदरक का कारोबार करीब पूरी तरह से ही बंद रहा। आलू-प्याज की बिक्री भी अन्य दिनों की अपेक्षा आधी रही। हरी सब्जियों की आवक कम होने के साथ ही आढ़ती भी नहीं पहुंचे। वायरस के खौफ से मंगलवार को 80 प्रतिशत दुकानें बंद रहीं। 



पोटेटो एंड ओनियन मर्चेंट एसोसिएशन (पोम) के महासचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मंडी में कोरोना वायरस का कहर जारी है। एक व्यापारी की मौत हो चुकी है जबकि 11 संक्रमित हैं। व्यापारियों में डर का माहौल है  व्यापारियों ने मंडी जाना ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन


मजदूर, मुनीम, पल्लेदार ही काम संभाल रहे हैं। मंगलवार को मंडी में आवक कम होने से आलू की कीमतों में 150-200 रुपये और प्याज की कीमतों में 250-300 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली। संदीप खंडेलवाल ने बताया कि सोमवार को मंडी में आलू की 20 से 25 और प्याज की 24 गाड़ियां ही पहुंची।

टमाटर के आढ़ती राजीव कुमार ने बताया कि टमाटर मंडी बंद रही। आजादपुर फ्रूट एंड वेजिटेबल वर्कर्स यूनियन के महासचिव हरवीर सिंह ने बताया कि फल मंडी सुनसान रही। आम, अंगूर, अनार, संतरा का मार्केट बंद रहा। एपीएमसी के सदस्य अनिल मल्होत्रा ने बताया कि मंडी में रोजाना 40 से 50 हजार लोग आते हैं, लेकिन प्रशासन जांच कराने में कोताही बरत रहा है।  

विज्ञापन

हरियाणा सीमा सील होने से बढ़ेगी परेशानी

हरियाणा सीमा सील होने से दिल्ली में जहां हरी सब्जियों की आवक ठप हो जाएगी। वहीं, हरियाणा और पंजाब समेत अन्य राज्यों में आलू-प्याज और फल नहीं पहुंच पाएंगे। आजादपुर मंडी के व्यापारी संदीप खंडेलवाल ने बताया कि बुधवार से परेशानी और बढ़ने वाली है। उन्होंने बताया कि हरियाणा से तोरी, घीया, पालक, गोभी समेत अन्य हरी सब्जियां आती है। 

कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं : आदिल 
एपीएमसी के अध्यक्ष आदिल अहमद खा का कहना है कि मंडी में कुछेक आढ़ती माल कम मंगा रहे हैं, लेकिन इसका असर कीमतों पर अभी नहीं पड़ा है। मंडी प्रशासन कोरोना वायरस को लेकर पूरी तरह से सजग है। सफाई व सैनिटाइजेशन नियमित तौर पर किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए खाली ट्रकों को बुराड़ी में टोकन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ही कुछ साथी अफवाह फैला रहे है। मंडी सुचारु रूप से चल रही है।

मंडी में जांच हुई तो हॉटस्पॉट एरिया घोषित हो जाएगा : मल्होत्रा
एपीएमसी केे सदस्य अनिल मल्होत्रा ने दावा किया कि मंडी हॉटस्पॉट हो गई है, लेकिन इसकी घोषणा नहीं की जा रही है। मंडी में हालात बेकाबू हो गए है।  एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि मंडी में एक व्यापारी का जहां मौत हो गई है वहीं 11 संक्रमित है। इसके अलावा कई की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें