फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः दो पुलिसकर्मियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल, रक्त देकर बचाई युवक की जान

Wed, 29 Apr 2020 02:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हवलदार अशोक (दाएं) व सिपाही दीपक (बाएं) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी थाने में तैनात हवलदार अशोक व सिपाही दीपक ने इंसानियत की मिशाल पेश करते हुए युवक को रक्त देकर उसकी जान बचा ली। डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले एक कारोबारी के कुक को रक्त नहीं मिल रहा था।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि कारोबारी के कुक दिनेश की तबीयत खराब थी और वह कई दिन से मूलचंद अस्पताल में था। दिनेश को दो यूनिट रक्त की जरूरत थी। लॉकडाउन के चलते कारोबारी अपने किसी जानकार को बुला नहीं पा रहे थे। वे डिफेंस कॉलोनी थानाध्यक्ष अरविंद शर्मा के पास पहुंचे और दो यूनिट रक्त की जरूरत बताई। अरविंद शर्मा के कहने पर थाने में तैनात हवलदार अशोक व सिपाही दीपक स्वेच्छा से ब्लड देने को तैयार हो गए। दोनों ने मूलचंद अस्पताल में जाकर ब्लड दिया। कुक दिनेश की हालत अब पहले से बेहतर है।
 

विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क पर यमराज

लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क पर यमराज - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराने के साथ ही दिल्ली पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए नए-नए तरीके अपना रही है। द्वारका पुलिस ने कोरोना का प्रतीकात्मक हेलमेट बनाकर एक व्यक्ति को सड़क पर उतारा था। अब आरकेपुरम थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को यमराज की वेशभूषा में मेकअप करा सड़कों पर उतार दिया है। पुलिस का संदेश है कि कोरोना यमराज का दूत है। कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा तो उसे कोरोना रूपी यमराज साथ ले जाएगा।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरके पुरम थानाध्यक्ष राजेश शर्मा ने लोगों को जागरूक करने के लिए यह तरीका अपनाया है। उनका साथ आरके पुरम सेक्टर-एक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष बलदेव ने दिया। वित्त मंत्रालय में काम करने वाले बलदेव कलाकार भी हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बलदेव के सामने यमराज बनने का प्रस्ताव रखा तो वे तैयार हो गए। सोमवार को वे यमराज की वेशभूषा में जिप्सी से सड़कों पर उतरे थे। मंगलवार शाम को वे फिर सड़कों पर उतरे। उन्होंने यमराज के रूप में सेक्टर-एक, चार, पांच और बाजारों में जाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें