-फोटो 53 : भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी ज्योति रमावत को सम्मानित करते बैरागी धर्मशाला के पदाधिकारी
बहादुरगढ़। लाइनपार स्थित बंदा वीर बैरागी धर्मशाला में रविवार को गांव कुलासी निवासी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी एवं एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता ज्योति रमावत का अभिनंदन किया गया। धर्मशाला कमेटी की ओर से उन्हें 51 हजार रुपये की सम्मान राशि भेंट की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों गणमान्य लोगों और सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
धर्मशाला प्रधान जयकंवार छिकारा ने कहा कि ज्योति रमावत की उपलब्धि से बहादुरगढ़ क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता अन्य बेटियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी।
धर्मशाला के पूर्व प्रधान दलबीर सिंह ने संस्था के लिए वाटर कूलर भेंट किया। नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन पाले राम शर्मा ने ज्योति की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र और हरियाणा के लिए गर्व का विषय बताया।
ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल की ओर से ज्योति रमावत और सेना में लेफ्टिनेंट बने सागर रमावत के परिवार के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सचिव कृष्ण मौनी, पार्षद राजेश तंवर, सतीश शर्मा, राजसिंह छिकारा, राजेंद्र, पूर्व पार्षद महिपाल व अन्य मौजूद रहे।
-फोटो 53 : भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी ज्योति रमावत को सम्मानित करते बैरागी धर्मशाला के पदाधिकारी व अन्य। स्रोत समिति