फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट बनकर आशुतोष शर्मा ने बढ़ाया चंबा का गौरव

Sun, 12 Jun 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
army - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लंबे अरसे बाद चंबा के किसी युवक ने बतौर लेफ्टिनेंट सेना की वर्दी हासिल की है। आशुतोष को 56 रेपिड इंजीनियर रेजीमेंट में तैनाती मिली है। शनिवार को देहरादून स्थित इंडियन मिल्ट्री अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड में चंबा के आशुतोष शर्मा भारतीय सेना में स्थायी कमीशन प्राप्त करके लेफ्टिनेंट बने।
विज्ञापन


पासिंग आउट परेड के दौरान आशुतोष के पिता डॉ. विनोद शर्मा व माता रेखा शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। डॉ. विनोद शर्मा क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में बतौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता गृहणी हैं। आशुतोष शर्मा का बचपन से ही सैन्य अधिकारी बनने का सपना था। आशुतोष ने अपनी दसवीं कक्षा की पढ़ाई बीपीएस चंबा व जमा एक व दो की पढ़ाई डीएवी कांगड़ा से पूरी की।

उसके बाद आशुतोष ने सिविल इंजीनियरिंग एसआरएम यूनिवर्सिटी मोदीनगर दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई पूर्ण की। आशुुतोष शर्मा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता, ईश्वर और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया। जिनके सहयोग से ही आशुतोष को सैन्य अधिकारी बनने में मदद मिली।
विज्ञापन


आशुतोष शर्मा ने बताया कि देश की सेवा करने के लिए उन्होंने सेना में नौकरी करने का फैसला लिया है। स्थानीय निवासी जय सिंह, अशोक कुमार, देश राज, प्यार सिंह, अनूप महाजन, राकेश कुमार, मनोज कुमार, विजय कुमार, सुरेश कुमार और तिलक राज ने बताया कि आशुतोष के सेना में लेफ्टिनेंट बनने से चंबा जिला का गौरव बढ़ा है। इसके अलावा युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिये प्रेरणा भी मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें