अजमेर की तीर्थनगरी पुष्कर के रेगिस्तान में सेंड आर्टिस्ट ने तम्बाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर कलाकृति बनाई। कलाकृति के जरिए आर्टिस्ट ने देशी व विदेशी पर्यटकों से तम्बाकू छोड़ने की अपील भी की।
पुष्कर निवासी सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने तम्बाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर 'तम्बाकू सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है' का संदेश देने वाली सेंड आर्ट बनाई। रावत ने बताया कि इस कलाकृति को बनाने में उन्हें दो घंटे से अधिक समय लगा। इसे बनाने के बाद देशी और विदेशी पर्यटकों से तम्बाकू छोड़ने की अपील भी की। गौरतलब है कि अजय रावत सेंड आर्ट के लिए मशहूर हैं। जिलास्तर पर भी सम्मानित हो चुके हैं।