फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों में लगी सेना

Mon, 07 Mar 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आर्ट ऑफ ल‌िव‌िंग कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग के वैश्विक सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों में सेना को लगाया गया है। फिलहाल सेना कार्यक्रम स्थल पर पल्टून पुल बना रही है। उत्तरी व पूर्वी दिल्ली को कार्यक्रम स्थल से जोड़ने के लिए कुल पांच पल्टून पुल बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मंच की सुरक्षा में एसपीजी को लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई चर्चित हस्तियां इस आयोजन में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम के लिए अलग से एक पुलिस पोस्ट बनाई गई है।

सेना के पास कम समय में अच्छे पल्टून पुल बनाने की क्षमता है। इसे देखते हुए वैश्विक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कम समय में मजबूत पुल बनाने के लिए सेना को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच की सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी को दी गई है

आर्ट ऑफ ल‌िव‌िंग कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : Amar Ujala
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट्स के चलते सेना को वैश्विक सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुरक्षा में लगाया जा सकता है। इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियों में बात चल रही है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंच की सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी को दी गई है। कार्यक्रम में 35 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर ही एक पुलिस पोस्ट बनाई गई है। इस पोस्ट का प्रभारी सब इंस्पेक्टर को बनाया गया है।

हर तरह की शिकायत इसी पुलिस पोस्ट में दर्ज होगी। कार्यक्रम की सुरक्षा में सीआरपीएफ को लगाया गया है। सीआरपीएफ की एक कंपनी 24 घंटे तैनात रहती है, जिसमें करीब 63 जवान होते हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी, पीएम सेल को भी सुरक्षा में लगाया गया है। कार्यक्रम में जाने के लिए गेट इस तरह बनाए गए हैं कि जाने वाले को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें