यह शंका तो बहुत पहले से ही जताई जा रही है कि भारत में आतंकी संगठन आईएसआईएस में गतिविधियां बढ़ाने की जुगत में है लेकिन एक संदिग्ध आईएस रिक्रूटर ने इस बात को और पुख्ता कर दिया है।
आईएस के लिए भारतीय युवकों को भर्ती करने वाले संदिग्ध आतंकियों का कहना है कि उन्हें हाल ही में जेएनयू-कन्हैया विवाद में शामिल होकर उसका फायदा उठाने के लिए कहा गया था। आईएस से जुड़े आतंकी संगठन जुनुद अल खलीफा-ए-हिंद (JKH) के लिए रिक्रूटर का काम करने वाले आशिक अहमद उर्फ राजा, मोहम्मद अब्दुल अहद और मोहम्मद अफजल के दिए बयानों से बात सामने आई है।
जेकेएच को आईएसआईएस का भारतीय मॉड्यूल भी कहा जा रहा है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार 19 साल का अहमद उर्फ राजा को कन्हैया को जेल भेजे जाने के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों में शामिल हो गाड़ियों को आग के हवाले करने और तोड़-फोड़ के लिए कहा गया था।