झज्जर। नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने लोगों से संवाद कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। मुख्य सिपाही सपना तथा एसपीओ संजीत ने बताया कि नशे का सेवन व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करने के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल असर डालता है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशे की लत से बचाव, इसके दुष्परिणाम तथा नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को उचित मार्गदर्शन और उपचार दिलाने की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने आमजन से अपील की कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें। साथ ही, नशे की गिरफ्त में आए व्यक्तियों को समझाकर नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।