फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी : एसडीएम

विज्ञापन
24jjrp05- बेरी स्थित खेल स्टेडियम में शनिवार को फाइनल रिहर्सल के दौरान तैयारियों को अंतिम रूप द
विज्ञापन
बेरी। भागलपुरी चौक स्थित खेल स्टेडियम में शनिवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर प्रतिभागियों ने अंतिम अभ्यास किया। इस दौरान एसडीएम रेणुका नांदल ने एसीपी अनिल कुमार के साथ परेड और अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उपमंडल बेरी में 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से स्कूल व कॉलेजों में विद्यार्थी पूर्वाभ्यास कर रहे थे। शनिवार को खेल परिसर में प्रतिभागियों द्वारा संबंधित अधिकारियों की देखरेख में अंतिम रूप दिया गया।
एसडीएम ने बताया कि 26 जनवरी को उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में रोहतक नगर निगम के मेयर राम अवतार वाल्मीकि बतौर मुख्य अतिथि तिरंगा फहराकर परेड की सलामी लेंगे। मौके पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, उपाधीक्षक राजेश रानी, एसडीओ राजीव यादव, एसडीओ डॉ. ऋषिपाल, सचिव वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें