फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सहयोगियों के साथ विपक्षी गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे अखिलेश, 26 दलों के नेता होंगे शामिल

Mon, 17 Jul 2023 12:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी गठबंधन की बैठक में सहयोगियों के साथ हिस्सा लेंगे। कांग्रेस ने सपा और रालोद के साथ ही अपना दल कमेरावादी को भी 17 व 18 जुलाई को होने वाली इस बैठक के लिए न्यौता भेजा है। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी गठबंधन की बैठक में सहयोगियों के साथ हिस्सा लेंगे। कांग्रेस ने सपा और रालोद के साथ ही अपना दल कमेरावादी को भी 17 व 18 जुलाई को होने वाली इस बैठक के लिए न्यौता भेजा है। इस बार अखिलेश के साथ सपा के अन्य प्रमुख नेताओं के भी बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन


बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की संयुक्त पहल पर विपक्षी दलों की पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी। इसमें सपा और कांग्रेस समेत 15 पार्टियों के नेता शामिल हुए थे। दूसरी बैठक की मेजबानी कांग्रेस कर रही है। इसमें कांग्रेस नेता और यूपी के रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी भी शामिल होंगी। कांग्रेस नेतृत्व का प्रयास है कि भाजपा विरोधी सभी छोटी-बड़ी ताकतें भाजपा को हराने वाले इस अभियान में शामिल हों। ताकि, जनता को मनोवैज्ञानिक स्तर पर संदेश दिया जा सके कि भाजपा को हराना मुमकिन है।

इसलिए फॉरवर्ड ब्लॉक और रिवोल्युशनरी सोशलिस्ट पार्टी जैसे छोटे वामपंथी दलों के साथ ही यूपी में अपना दल (कमेरावादी) के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। रालोद के जयंत चौधरी का भी बैठक में शामिल होना तय बताया जा रहा है। वहीं, इस बार अखिलेश यादव भी सपा के कई अन्य नेताओं के साथ इस बैठक में हिस्सा लेंगे, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि भाजपा को हराने के लिए सपा इस विपक्षी गठबंधन के साथ पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है।
विज्ञापन


यहां बता दें कि बीच में अखिलेश यादव के बैठक में हिस्सा न लेने की चर्चा चली थी, लेकिन सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में भागीदारी करेंगे। लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हराने के हर अभियान का हम हिस्सा हैं।

कृष्णा पटेल होंगी शामिल
अपना दल (कमेरावादी) के महासचिव पंकज निरंजन ने कहा कि बेंगलुरु में होने वाली बैठक में शामिल होने का हमे न्यौता मिला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल इस बैठक में शामिल होंगी।

पिछड़े चेहरों के साथ शामिल हो अपना वजन दिखाएंगे अखिलेश
अखिलेश यादव अपने पार्टी के पिछड़े वर्ग के प्रमुख चेहरों के साथ बेंगलुरु बैठक में शामिल होंगे। इनमें पूर्व मंत्री व विधायक रामअचल राजभर व लालजी वर्मा, सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और मुख्य प्रवक्ता व एमएलसी राजेंद्र चौधरी शामिल हैं।

जयंत ने स्थिति स्पष्ट नहीं की
रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अभी एनडीए में शामिल होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। जयंत 17 जुलाई को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने भी जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें