फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई मातनहेल में 17 ट्रेड में दाखिला प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। आईटीआई मातनहेल में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया दो जून से शुरू हो गई है। संस्थान की तरफ से विद्यार्थियों को 15 जून तक निशुल्क ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा दी जा रही है। इच्छुक छात्र-छात्राएं आईटीआई परिसर पहुंचकर अपना फॉर्म भरवा सकते हैं।
विज्ञापन

संस्थान में कुल 17 ट्रेड में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा संस्थान में एनसीसी यूनिट भी शुरू कर दी गई है। जिससे बच्चों को आईटीआई के बाद आर्मी भर्ती में एक्स्ट्रा मदद मिलेगी। खास बात यह है कि संस्थान की छह ट्रेड सीधे मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड से जुड़ी हैं।
इन ट्रेड में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को मारुति कंपनी में अप्रेंटिस व नौकरी करने का मौका मिलेगा। अप्रेंटिसशिप के दौरान विद्यार्थियों को लगभग 22 हजार रुपये प्रतिमाह, एफटीई के दौरान 36 से 42 हजार रुपये प्रतिमाह तक मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें