फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लक्ष्मण वर्मा बने स्वर्णकार एसोसिएशन चीका के प्रधान

विज्ञापन
लक्ष्मण वर्मा को अध्यक्ष चुने जाने के बाद माला पहना सम्मानित करते हुए शहर के स्वर्णकार।
विज्ञापन
गुहला-चीका। स्वर्णकार एसोसिएशन चीका की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में समाज की एकता, युवाओं को संगठन से जोड़ने व सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विचार विमर्श किया गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने फैसला लिया कि भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के सभी स्वर्णकार 18 से 20 जून तक तीन दिवसीय अवकाश रखेंगे।
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी में कृष्ण वर्मा को संरक्षक, लक्ष्मण वर्मा को अध्यक्ष, महावीर वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुखपाल वर्मा को उपाध्यक्ष, प्रदीप वर्मा को लगातार तीसरी बार महासचिव, सुरेंद्र कुमार को सहसचिव, नरेश वर्मा को कोषाध्यक्ष, विशाल वर्मा को सह खजांची, कैलाश वर्मा को प्रेस प्रवक्ता, मोहन लाल वर्मा को संगठन मंत्री, जगदीश वर्मा को कानूनी सलाहकार, बलजीत वर्मा को अनुशासन प्रभारी, परमीश वर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी तथा कुलवंत सिंह को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया। इसके अलावा महावीर वर्मा, राम कुमार वर्मा, विजय वर्मा एवं धर्मवीर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने फैसला लिया कि भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के सभी स्वर्णकार 18 से 20 जून तक तीन दिवसीय अवकाश रखा जाएगा। इस दौरान शहर का सर्राफा बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा। नवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा ने कहा कि नई टीम समाजहित और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें