फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गब्बर-इज बैक’ में कर चुके धमाकेदार रोल, अब 'होटल मिलन' में कानपुरिया दबंग बनेंगे जयदीप 

Thu, 10 Aug 2017 08:56 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
होटल मिलन फिल्म की शूटिंग के दौरान कानपुर में जयदीप अहलावत
विज्ञापन
खट्टा मीठा, रॉकस्टार, गैंग्स ऑफ़ वासेपुर, कमांडो, गब्बर-इज बैक, रईस जैसी तमाम फिल्मों में अपने बहेतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर जयदीप अहलावत इन दिनों यूपी के कानपुर शहर में ठहरे हैं।  
विज्ञापन


 

‘कमांडो’ का खतरनाक अमृत कंवल हो या ‘गब्बर-इज बैक’ का सीबीआई ऑफिसर याद आता है जयदीप अहलावत

गंगाघाट पर होटल मिलन की शूटिंग के दौरान टीम के साथ एक्टर जयदीप अहलावत
धमाकेदार एक्शन से भरपूर बॉलीवुड फिल्म ‘कमांडो’ का खतरनाक अमृत कंवल हो या ‘गब्बर-इज बैक’ का सीबीआई ऑफिसर कुलदीप पाहवा ये किरदार लोगों के जेहन से शायद ही कभी उतरेंगे। ये सभी कैरेक्टर रोल्स करने वाले बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत इन दिनों कानपुर में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में आई शाहरुख खान की फिल्म रईस में भी जयदीप ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के शाहिद (मनोज बाजपेई- सरदार खान के पिता) के रोल ने उन्हें एक अलग पहचान दिला दी। जयदीप ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में साझा किए अपने अनुभव.... 
 

मेरठिया गैगस्टर फिल्म के प्रमोशन के लिए आ चुके कानपुर

होटल मिलन फिल्म में कानपुरिया दबंग के रोल में नजर आएंगे एक्टर जयदीप
जयदीप का कानपुर शहर से पुराना नाता रहा है। इससे पहले वह कई बार यहां आ चुके हैं। इसी शहर से उनके कई जिगरी दोस्त रहे हैं। दो साल पहले जब मेरठिया गैगस्टर फिल्म के प्रमोशन के लिए वह शहर आये थे तो उन्होंने यहां की तमाम लोकेशन अपने कैमरे कैमरे से शूट की थीं। कैमरे में कानपुर शहर बहुत अच्छा लगता है। पहली बार बड़े पर्दे पर कानपुर शहर एक अलग ही अंदाज में दिखने वाला है। जयदीप ने बताया कि वह सेना में अधिकारी बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्टर बना दिया। स्टेज से लेकर थियेटर तक में उन्होंने हर किरदार निभाया।
 

थियेटर, स्टेज से लेकर कई नाटकों में किया काम

होटल मिलन की शूटिंग के दौरान सेट की तस्वीर
ग्रीक भाषा के इडीपश नाटक में उन्होंने लीड रोल निभाया और उसके जरिये ही बॉलीवुड के रास्ते खुले। उन्होंने सिंगल ड्रामा, थियेटर, स्टेज से लेकर कई नाटकों में काम किया। जयदीप अपनी परफॉर्मेंस और लाइफस्टाइल का क्रेडिट अपनी फैमिली को ही देते हैं। वह रोहतक हरियाणा के रहने वाले हैं इसलिए लाइफस्टाइल शुरू से ही देसी रही है। जयदीप को लस्सी, दही, देशी घी से बने पराठे काफी पसंद है।

जयदीप के माता-पिता दोनों टीचर रहे हैं। मां ने क्लास सिक्स के बाद जयदीप को स्पोर्ट्स में डाल दिया था। इसलिए जयदीप को गेम्स अच्छा लगता था। अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वह बचपन में सिर्फ चार घंटे सोते थे। मेरे माता पिता खुले विचारों वाले हैं, इसलिए उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने की इजाजत दे दी।

 
विज्ञापन

ये हैं जयदीप अहलावत की फिल्में

एक्टर जयदीप अहलावत
जयदीप ने बताया कि वह पिछले 20 दिनों से कानपुर शहर में हैं। कानपुरिया भाषा बहुत अच्छी लगती है ये बड़ी ही लुभावनी है। यहां की भाषा में एक इंट्रेस्टिंग सा एटीट्यूड होता है। मेरे जितने भी अच्छे दोस्त हैं वो इत्तेफाक से कानपुर से ही होते हैं। स्कूल में भी कुछ दोस्त ऐसे थे जो कानपुर के रहने वाले थे। उनकी स्टाइल मुझे हमेशा ऐट्रैक्ट करती थी। इसके बाद कॉलेज और फिल्म इंडस्ट्री में उन्नाव और कानपुर के आसपास जिलों के लोग मिले। विशाल मिश्रा की फिल्म ‘होटल मिलन’ में जयदीप कानपुरिया दबंग का किरदार निभा रहे हैं।  

जयदीप अहलावत की फिल्में
2010 में फिल्म 'आक्रोश' से शुरुआत की। खट्टा मीठा, रॉकस्टार, कमांडो, विश्वरूपम, गब्बर, गैंग्स ऑफ वासेपुर, मेरठिया गैंगस्टर, विश्वरूपम-2 (अभी बन रही), आत्मा, चिट्टागॉन्ग, आक्रोश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें