फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को दबोचा

Wed, 08 Jul 2026 03:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
विज्ञापन

कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक नाबालिग का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, परिजनों के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। और नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए अंतागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता स्कूल आई थी। आरोपी विनय नुरेटी अपने साथी मंजीत उसेंडी के साथ पीड़िता के स्कूल के पास आया। जैसे ही नाबालिग स्कूल से बाहर आई तो आरोपी ने अपने साथ लाये बोलेरो वाहन में नाबालिग को जबरदस्ती अपहरण करके ले गया। इस बात की जानकारी जैसे ही पीड़िता के मां को लगी, उसने बिना देर किए ही मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। पुलिस ने बताया कि थाना अन्तागढ़ क्षेत्र की पीड़िता को आरोपी विनय नुरेटी द्वारा पिछले कई महीनों से अपने प्रेम जाल मे फंसाकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। पुलिस ने आरोपी एवं उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें